भरसार विवि के रजिस्ट्रार का वेतन रोकने के निर्देश

जनमंच टुडे। पौड़ी । जिलाधिकारी डाक्टर आशीष चौहान ने कलेक्ट्रेट सभागार में सरकारी विभागों की भू-परिसंपत्तियों की पंजिका बनाने, सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाए जाने को लेकर जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में परिसंपत्ति का विवरण न देने पर जिलाधिकारी ने भरसार विवि के रजिस्ट्रार को नोटिस व वेतन रोकने के निर्देश दिये। बैठक में जिलाधिकारी ने समस्त विभागों को निर्देशित किया कि सभी विभाग अपनी-अपनी भूमि/परिसंपत्ति का ठिक तरह से आकलन कर उसे पंजिका में दर्ज करें। उन्होंने समस्त विभागों को  परिसंपत्ति आकलन का कार्य सावधानीपूर्वक करने को कहा। उन्होंने समस्त उपजिलाधिकारियों को निर्देश दिये कि किन-किन जगहों में सरकारी भूमि पर कब्जे हैं उसकी रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *