महाराज ने चौबट्टाखाल विस क्षेत्र में चलाया महा जनसमपर्क अभियान

जनमंच टुडे। सतपुली। कैबिनेट मंत्री व चौबट्टाखाल विधानसभा क्षेत्र के विधायक सतपाल महाराज ने अपने विधानसभा क्षेत्र में महा जनसमपर्क अभियान चलाया। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चलाई गई जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारियां दीं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने नौ वर्षों में अनेक महत्वपूर्ण काम किए है।

चौबट्टाखाल विधायक व कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने अपने विधानसभा क्षेत्र में भाजपा द्वारा चलाये जा रहे महा जनसम्पर्क अभियान के दौरान उन्होंने कहा कि उन्होंने कहा कि आने वाले लोकसभा चुनाव में भी भाजपा को प्रचंड बहुमत के साथ जिताना है और देश को विकास की ओर अग्रसर करना है। सतपाल महाराज ने भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे महा जनसंपर्क अभियान के तहत  बौंसाल, मैटाकुंड, अमोठा, पाटीसैण में भाजपा कार्यकर्ताओं व क्षेत्रीय जनता से जनसंपर्क कर केन्द्र की भाजपा सरकार की पिछले नौ वर्षो की उपलब्धियों की जानकारी दी।

इस दौरान उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाटीसैण का भी औचक निरीक्षण किया। जनसंपर्क अभियान के दौरान कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने ग्रामीणों से कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा ने इन नौ सालों में अनेक महत्वपूर्ण काम किए है। धारा 370, राम मंदिर जैसे महत्वपूर्ण फैसले भी केन्द्र की मोदी सरकार के कार्यकाल के दौरान ही हुए हैं।

इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष शान्ति देवी, भाजपा जिला महामंत्री शशि रतूड़ी, मंडल अध्यक्ष एकेश्वर गणेश रावत, मण्डल अध्यक्ष सतपुली सुरेंद्र सिंह बिष्ट, वरिष्ठ नेता वेद प्रकाश वर्मा, पूर्व मंडल अध्यक्ष बृजमोहन सिंह रावत सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *