खोह नदी में समाई कार, दो लापता

जनमंच टुडे। कोटद्वार। विगत देर रात को पौड़ी जिले के दुगड्डा से कोटद्वार की ओर आ रही एक कार अनियंत्रित होकर लालपुल के पास खोह नदी में जा गिरी। सूचना पर  कोटद्वार से राहत एवं बचाव दल की टीम मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया और एक व्यक्ति को सकुशल  नदी से बाहर निकाला। रेस्क्यू किए गए व्यक्ति ने बताया कि वह  दुगड्डा से कोटद्वार की ओर आ रहे थे, तभी उनकी कार अनियंत्रित होकर नदी में गिर गई। कार  में 4 लोग सवार  बताए जा रहे हैं। इनमें से एक तैरकर नदी से बाहर निकल गया।  टीम ने अन्य लोगों के खोज के लिए देर रात तक  सर्च अभियान चलाया गया लेकिन रात अधिक होने से टीम को सफलता नहीं मिली। टीम ने आज फिर सुबह  कार सवारों की तलाश की , रेस्क्यू टीम को को लापता लोगों का कोई सुराग नहीं मिल पाया है। टीम उनकी तलाश में जुटी हुई है।  सभी लोग गाडीघाट के रहने वाले  बताए जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *