पुल गिरने के कारणों की होगी जांच

जनमंच टुडे। देहरादून। भारी बारिश के बाद बाढ़ और भू-कटाव की चपेट में आये कोटद्वार के मालन नदी पर बने पुल के टूटने के मामले में लोक निर्माण, सिंचाई, लघु सिंचाई मंत्री सतपाल महाराज ने लोक निर्माण विभाग के सचिव पंकज पाण्डेय को जांच के निर्देश दिए हैं।
सतपाल महाराज ने भारी बारिश के बाद बाढ़ और भू-कटाव की चपेट में आये कोटद्वार के मालन नदी पर बने पुल के टूटने के मामले में सख्त रुख अख्तियार करते हुए लोक निर्माण विभाग के सचिव पंकज पाण्डेय को पुल के गिरने के कारणों की विस्तृत जांच कर रिपोर्ट जल्द प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। लोनिवि मंत्री महाराज ने विभागीय सचिव को सड़कों के अवरुद्ध होने की स्थिति में वैकल्पिक मार्गाे को खोलने को कहा है । उन्होंने कहा कि बरसात बंद होने के पश्चात तत्काल प्रदेश की सभी सड़कों को ठीक करने की कार्यवाही सुनिश्चित की जाये। सतपाल महाराज ने सिंचाई विभाग के प्रमुख अभियंता जयपाल सिंह से प्रदेश की सभी नदियों की स्थिति और जल स्तर का ब्यौरा भी तलब किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *