युवाओं के प्रेरणा स्रोत हैं देव रतूड़ी : सिंह

  • सत्य प्रकाश ढौंडियाल

जनमंच टुडे। घनसाली /टिहरी। घनसाली के  वासुलोक होटल में आयोजित इंद्रमणि बडोनी कला एवं साहित्य मंच ने “उपलब्धि का सम्मान भी,सम्मान संग जलपान भी” कार्यक्रम का आयोजन किया।  यह कार्यक्रम विधानसभा घनसाली के केमरिया सौड़ के मूल निवासी एवं वर्तमान में चीन में मशहूर होटल व्यवसायी एवं  भारतीय लोक संस्कृति के समवाहक देव रतूड़ी  के सम्मान में आयोजित किया गया।  संयोजक वेलीराम कंसवाल अध्यक्ष लोकेंद्र जोशी उपाध्यक्ष अरबी सिंह पत्रकार तेजराम सेमवाल ने माल्यार्पण एवं शॉल भेंटकर व स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया । इस दौरान रतूड़ी ने कहा कि शिक्षकों के  शिक्षा और ज्ञान  से ही मैं आज इस ऊंचाई पर पहुंचा हूँ।  उन्होंने अपने अनुभवों को साझा करते हुए  कहा कि मैंने  जीवन में कई कठिनाइयों और परिस्थितियों का सामना किया, इसके बाद मंजिल मिली। उन्होंने कहा की चाइना में भारतीय संस्कृति को लेकर उनका अनोखा प्रयास है। अपने होटलों में भारतीय संस्कृति को प्रचारित प्रसारित करने के लिए प्रतिवर्ष होली दिवाली, हिंदी दिवस, रामनवमी और जन्माष्टमी को धूमधाम से मनाते हुए भारतीय संस्कृति उत्तराखंड की संस्कृति को प्रसारित  कर रहे हैं।  उन्होंने कहा कि हम अपनी कुशल टीम के साथ निरंतर सफलता की ओर अग्रसर हो रहे हैं । उन्होंने कहा कि राज्य का कोई बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे इसके लिए विगत वर्षों से रतूड़ी फाउंडेशन शिक्षा में सहयोग करने के लिए मुहिम चला रही है और शिक्षा के क्षेत्र में बच्चों को मदद कर रहे हैं । उन्होंने कहा कि  शिक्षा से वंचित बच्चों को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए सभी को अपना विशेष योगदान देना होगा। तभी हम विश्व में संपन्न राष्ट्र के रूप में उभर सकते हैं । रतूड़ी ने कहा कि ऊनका लक्ष्य चाइना में 100 रेस्टोरेंट खोलने का है। इससे  उत्तराखंड के भारतीय बेरोजगारों को रोजगार मिलेगा।

आपको बता दे की देव ने हरियाणवी, बॉलीवुड, हॉलीवुड एवं चाइनीज सिनेमा जगत में पचास से अधिक फिल्मों में भी अभिनय किया है। कार्यक्रम का संचालन करते हुए विनोद शाह कहा कि रतूड़ी ने सैकड़ों उत्तराखंडियों को चीन में अपने 8 रेस्टोरेंट में रोजगार देकर उत्तराखंड का गौरव बढ़ाया है। आरबी सिंह ने कहा की देव रतूड़ी अपनी इस कामयाबी के बाद अपनी माटी जन्म भूमि के प्रति प्रेम आस्था और लगाव है, और आज युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत बने हुए हैं। कार्यक्रम केकार्यक्रम के संयोजक वेलीराम कंसावल ने  उद्योगपति देव रतूड़ी के सम्मान में अपनी रचनाएं प्रस्तुत की ।

कार्यक्रम में लोकेंद्र जोशी,  अरबी सिंह , तेजराम सेमवाल ने रतूड़ी का शॉल ओढ़ा कर व स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया ग ।इस अवसर पर इंद्रमणि बडोनी कला एवं साहित्य मंच के संयोजक बेलीराम कंसवाल ,अध्यक्ष श्लोकेंद्र दत्त जोशी संरक्षक केसर सिंह रावत , उपाध्यक्ष आर. बी. सिंह,कोषाध्यक्ष मनोज रमोला महामंत्री विनोद शाह तेजराम सेमवाल, पत्रकार,अनिल चौहान, विकाश सेमवाल, कुंवर सिंह रावत,राजपाल सिंह नेगी ,लोकेंद्र सिंह रावत, चंद्रवीर सिंह नेगी, अध्यक्ष , किशन सिंह नेगी, सुन्दर सिंह कठैत, डा, नरेंद्र डंगवाल, अध्यक्ष उद्योग व्यापार मंडल घनसाली, बेवी शिरयाल ,सत्यप्रकाश ढौंडियाल पवन तिवारी केशव व अनेक सेवारत एवं सेवानिवृत्त अध्यापकगण,सामाजिक कार्यकर्ता समेत विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन मंच के महामंत्री विनोद लाल शाह ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *