देहरादून में आज बन्द रहेंगे स्कूलें
जनमंच टुडे। देहरादून। राज्य के अधिकांश हिस्सों में बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह के अनुसार प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश होगी। भारी बारिश की संभावना को देखते हुए देहरादून की जिलाधिकारी ने जिले की सभी स्कूलों को बंद करने का निर्देश जारी किया है। देहरादून में लगातार हो रही भारी बारिश को देखते हुए जिलाधिकारी सोनिका ने नगर निगम क्षेत्र के सभी सरकारी, गैर सरकारी के 12वीं आंगनबाड़ी केन्द्रों को बंद करने के निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी सोनिका देर रात बताया की मौसम विभाग द्वारा जो रेड अलर्ट जारी किया है, उसमें सहस्त्रधारा रोड व मालदेवता का क्षेत्र शामिल है। उन्होंने जिले की हर तहसील से रिपोर्ट ली जा रही है कई तहसीलों में बारिश नहीं है लिहाजा नगर निगम क्षेत्र में कल सभी विद्यालय बंद रहेंगे
