गौरीकुंड में भूस्खलन की चपेट में आकर 2 बच्चों की मौत
- लक्ष्मण सिंह नेगी
जनमंच टुडे।ऊखीमठ। गौरीकुंड में आज सुबह लगभग 5 बजे के करीब गौरीकुंड गांव में हेलीपैड से आगे भारी बारिश के चलते हुए भूस्खलन से तीन बच्चे मलबे में दब गए। सूचना पर मौके पर पहुंची एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से तीनों बच्चों को मलबे से निकाल कर अस्पताल पहुंचाया झा डॉक्टरों ने दो बच्चों को मृत घोषित कर दिया।एक का अस्पताल में उपचार चल रहा है। जानकारी के अनुसार जानकारी के आज सुबह करीब 5 बजे गौरी गांव में हुए भूस्खलन से डेरे में सो रहे नेपाली मूल के तीन बच्चे भूस्खलन की चपेट में आने से दब गए। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि गौरीकुंड गांव में हेलीपैड से आगे गांव के नीचे रहने वाले एक नेपाली परिवार के ऊपर भूस्खलन से खेत का मलबा आने से डरे में सो रहे तीन बच्चे दब गए । सूचना पर राहत बचाव टीम ने मौके पर पहुंचकर तीनों को मलबे से निकाला और गौरीकुंड अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने जांच में दो पिंकी( 5 ) और एक छोटे बच्चे को मृत घोषित कर दिया, जबकी स्वीटी( 8) का इलाज चल रहा है।
