सड़क हादसों में 6 की मौत,1 घायल

जनमंच टुडे। देहरादून। प्रदेश में हुए दो अलग,अलग हादसों में 6 लोगों की मौत हो गई, जबकि 1 व्यक्ति घायल हो गया, जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। बुधवार को मसूरी धनोल्टी मार्ग पर सुवाखोली के निकट उत्तरकाशी से देहरादून जा रही टाटा सफारी  अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में एक महिला और पुरुष की मौत हो गई, जबकि 1 घायल हो गया। उधर विगत रात पौड़ी जिले के गुमखाल के पास  कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार ग्राम देवडाली पट्टी कौडिया लैन्सडौन क्षेत्र के अंतर्गत कार  यूके17/7273 अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी।  हादसे में वाहन  सवार चन्द्रमोहन सिंह(62) पुत्र गंगा सिंह , दिनेश सिंह(63) पुत्र विशन सिंह , अतुल बिष्ट (40)पुत्र चंद्रमोहन  व कमल बिष्ट (45) पुत्र कन्हैया सिंह निवासी देवडाली की मौत हो गई। सभी व्यक्ति एक ही गांव के रहने वाले थे और बाजार से गांव लौट रहे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *