मलबे में दबी कार, 5 लोगों की मौत

  • लक्ष्मण सिंह नेगी।

जनमंच टुडे। ऊखीमठ। केदारनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर फाटा तरसाली में गत सायं को भारी बारिश के कारण  पहाड़ी से आए  मलबे की चपेट में आकर दबी कार को रेस्क्यू टीम ने  बाहर निकाल लिया है। हादसे में कार सवार सभी 5 लोगों की मौत हो गई है। आपको बता दे की कल देर शाम को फाटा तरसाली के पास भारी बारिश के चलते चट्टान दरक कर सड़क पर आ गई थी और  एक कार दब गई थी। सूचना पर राहत एवं बचाव दल ने रेस्क्यू कार्य शुरू किया, लेकिन अंधेरा एवं धुंध होने , बार, बार पहाड़ी से बोल्डर गिरने के बाद रात को कार्य  रोक दिया गया था। रेस्क्यू टीमों ने आज सुबह राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया । जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि आज सुबह मलबा पूरी तरह से हटाने पर कार uk 07 TB/6315  को  निकाला गया। हादसे में  कार सवार 5 लोगों की मौत हो गई  मृतकों की पहचान जिगर आर मोदी, देसाई महेश ,मनीष कुमार,मिन्टु कुमार, पारिक दिव्याश के रूप में कई गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *