महिलाएं सशक्त होंगी तो राष्ट्र सशक्त होगा : कुंवर

  • लक्ष्मण सिंह नेगी।

जनमंच टुडे।ऊखीमठ। केदारनाथ विधानसभा क्षेत्र के युवा कांग्रेस अध्यक्ष कर्मवीर सिंह कुंवर ने सुपर शक्ति शी ऐप के लांच और 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस समारोह के संबध में जानकारी और रूप रेखा साझा की।  उन्होंने कहा कि भारतीय युवा कांग्रेस ने देश भर में महिला सशक्तिकरण के लिए युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन बेंगलुरु में शक्ति सुपर सी कार्यक्रम की शुरुवात की थी। यह कार्यक्रम भारतीय युवा कांग्रेस के मुख्य कार्यक्रमों में से एक है। इस कार्यक्रम के तहत स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त के अवसर पर हर प्रदेश स्तर पर, जिला स्तर पर और विधानसभा स्तर पर महिला सशक्तिकरण की झलकियां दिखाई पड़ेगी, हर स्तर पर महिलाएं युवा कांग्रेस द्वारा आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेकर अपने हक और हिस्सेदारी के लिए ध्वजारोहण करेगें। शक्ति सुपर सी कार्यक्रम के तहत भारतीय युवा कांग्रेस देश भर में प्रदेश स्तर पर, जिला स्तर पर और विधानसभा स्तर पर शक्ति क्लब के जरिए महिलाओं को जोड़ने का प्रयास करेगी और इस क्लब के माध्यम से यह सुनिश्चित करेगी की जिस भी क्षेत्र में महिलाएं भविष्य में आगे बढ़ना चाहे उसमे उनकी मदद कर सशक्त कर सके। कुंवर ने कहा कि वर्तमान समय में देश भर महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण को लेके अनेकों प्रश्न चिन्ह खड़े हो गए है, महिलाओं पर हो रहे अत्याचार के चलते उन्हें दबाने और आगे बढ़ने से रोकने का प्रयास किया जा रहा है। इस ही असमानता को दूर करने के लिए युवा कांग्रेस ने शक्ति सुपर सी कार्यक्रम की शुरुवात की है ताकि देश की हर महिला अपने हक और हिस्सेदारी के लिए किसी पर भी निर्भर न रहे। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़के , पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी , निवास बीवी आदि ने हमेशा प्रयास किया है ज्यादा से ज्यादा महिलाएं राजनीति में आए, इसके चलते भारतीय युवा कांग्रेस ने संगठन स्तर पर 33% महिला आरक्षण के तहत संगठन में ज्यादा से ज्यादा महिलाओं की भागीदारी हो इसका प्रयास किया है, युवा कांग्रेस पूर्व में भी अनेक कार्यक्रम के माध्यम से इस प्रकार के प्रयास करती रही है और आगे भी करती रहेगी।
इसी कार्यक्रम के तहत केदारनाथ विधानसभा क्षेत्र के बष्टि ग्राम सभा में पूर्व विधायक मनोज रावत की उपस्तिथि में महेंद्र राणा  की मूर्ति का अनावरण किया जाएगा, इस दौरान स्थानीय महिलाओं द्वारा ध्वजा रोहण भी किया जाएगा। कुंवर जानकारी देते हुए कहा कि जिस प्रकार देश में मणिपुर में महिलाओं के साथ द्रुभ्यवाह की घटाने सामने आई है, उत्तराखंड में हमारी बहन अंकिता भंडारी के साथ जघन्य अपराध हुआ,भाजपा नेताओ या उनकी सरकार की विफलता को दर्शाता है। इस तरह के अपराधों के खिलाफ़ मातृ शक्ति को सबल बनाने, सक्षम बनाने को लेकर युवा कांग्रेस का यह कार्यक्रम देश की महिला शक्ति के सशक्तिकरण के लिए एक प्रयास है, जब तक भारत की हर महिला अपने आप में सशक्त नहीं होती तब तक भारत एक मजबूत राष्ट्र नहीं बन सकता।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *