राहुल गांधी ने स्वतंत्रता सेनानियों का अपमान किया

जनमंच टुडे। ऊखीमठ।  भाजपा के वरिष्ठ नेता व बद्री केदार मन्दिर समिति के सदस्य श्रीनिवास पोस्ती ने कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के अविश्वास प्रस्ताव पर दिये गये वक्तव्य की  निन्दा की है। उन्होंने कहा कि विपक्ष ने जिस तरह से संसद में भारत माता की हत्या जैसे वाक्यों का प्रयोग कर  देश को आजाद कराने के लिए अपने प्राणों तक को न्योछावर करने वाले वीर सपूतों का अपमान किया है। उन्होंने कहा कि मणिपुर में जो हुआ वो एक जगन्य अपराध है, लेकिन मणिपुर को ही केंद्र बनाना  छोटी सोच को दर्शाता है । उन्होंने कहा कि गांधी भारत को जोड़ने के नाम पर भारत को तोड़ने का काम कर रहे हैं। पोस्ती ने कहा कि जिस तरह से बाहर से आये मुगलों और उसके बाद ईस्ट इंडिया कम्पनी ने  “फूट डालो और राज्य करो” की तर्ज पर देश को तोड़ने का काम किया था कांग्रेस भी उसी राह पर चल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *