मोहनचट्टी भूस्खलन में मृतकों की संख्या बढ़कर 5 हुई
जनमंच टुडे। पौड़ी। खोजी दल की टीम के सदस्यों ने जोगियाना, मोहनचट्टी में अतिवृष्टि से हुए भूस्खलन में लापता 5 लोगों के शव बरामद कर लिए गए हैं। मंगलवार को 3 लोगों के शव मिले थे जबकी सर्च अभियान में टीम को आज दो और शव मिले। इंस्पेक्टर कवीन्द्र सजवाण ने बताया कि आज एसडीआरएफ की टीम को आज सर्चिंग अभियान के दौरान मलबे में दबे 2 और शव मिले । उन्होंने बताया कि मोहनचट्टी हादसे में अब तक 5 शव बरामद हो चुके हैं। बरामद शवों की पहचान कमल वर्मा(36) पुत्र स्वर्गीय अशोक कुमार वर्मा थानेसर, जिला कुरुक्षेत्र हरियाणा,निशा वर्मा(32) पत्नी कमल वर्मा , ,विशाल उर्फ मोंटी ( 24) निशांत वर्मा (18) पुत्र रवि वर्मा सेक्टर चार हाउस नंबर 1756 थानेसर जिला कुरुक्षेत्र हरियाणा,निर्मित वर्मा(9) पुत्र कमल वर्मा के रूप में की गई।
