भूस्खलन की चपेट में आया वाहन, 3 की मौत

जनमंच टुडे। टिहरी। नई टिहरी के चंबा थाने के पास टैक्सी पार्किंग के पास हुए भारी भूस्खलन की चपेट में आने से वाहन सवार 3 लोगों की मौत हो गई है।  राहत एवं बचाव दल के सदस्यों ने मलबे से तीनों शवों को निकाल लिया है। साथ ही एसडीआरएफ की टीम राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हुई है। मलबे में कुछ अन्य वाहनों के दबे होने की आशंका है।  जानकारी के अनुसार आज दोपहर को भारी बारिश के चलते  चंबा के टैक्सी स्टैंड पर पहाड़ी से अचानक भूस्खलन होने से मलबे की चपेट में आकर दो वाहन दब गया। एक वाहन में तीन लोग बैठे हुए थे।  हादसे की सूचना लोगों ने तुरंत प्रशासन को दी और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। आपदा एवं राहत बचाव दल ने तुरंत मौके पर पहुँचकर अभियान चलाया और वाहन में सवार तीन लोगों के शव निकाले। हादसे में जान गंवाने वाले  सभी लोग एक ही परिवार के सदस्य थे।   शवों की पहचान ग्राम जसपुर कंडीसौड़ निवासी पूनम खंडूडी (30) पत्नी सुमन खंडूडी, उनके अबोध पुत्र व सुमन की बहन सरस्वती देवी(35)  के रूप में हुई है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *