भारी बारिश के चलते इन जिलों में बंद रहेंगे स्कूल

जनमंच टुडे।देहरादून। प्रदेश में बारिश का दौर जारी है। बारिश के चलते प्रदेश में कई सड़कें बाधित होने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कोटद्वार में भारी बारिश के चलते पौड़ी, मेरठ राष्ट्रीय राजमार्ग ओर आवाजाही बन्द हो गई है। उधर मौसम विभाग ने प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में भारी बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है।  भारी बारिश के अलर्ट को देखते हुए देहरादून, पौड़ी, बागेश्वर और हरिद्वार जिले के जिलाधिकारियों ने कक्षा एक से लेकर 12वीं तक और आंगनबाड़ी केंद्रों की छुट्टी के निर्देश जारी किए है। देहरादून में भी कल सभी सरकारी और प्राईवेट स्कूल बंद रहेंगे। डीएम के निर्देश पर एडीएम वित्त एवं राजस्व रामजी शरण ने इसके आदेश कर दिए हैं। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में नैनीताल, चंपावत, उधम सिंह नगर और पौड़ी में भारी से अत्यधिक भारी वर्षा की आशंका है। वही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज सचिवालय स्थित राज्य आपातकालीन परिचालन केन्द्र पहुंचकर प्रदेश में हो रही अतिवृष्टि एवं नुकसान की जानकारी ली। उन्होंने जिलाधिकारी टिहरी एवं पौड़ी से फोन पर वार्ता कर इन जिलों में हुए नुकसान की जानकारी ली।  मुख्यमंत्री ने सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिये हैं कि मौसम विभाग के पूर्वानुमान को दृष्टिगत रखते हुए जिला प्रशासन को अलर्ट मोड पर रखें एवं सभी सहयोगी संस्थाओं से निरन्तर समन्वय बनाये रखें। मुख्यमंत्री ने सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिये हैं कि जनपदों में खाद्यान से संबंधित सभी वस्तुओं के साथ ही दवाओं की भी पर्याप्त उपलब्धता रखी जाएं। शासन के उच्चाधिकारियों एवं सचिव आपदा प्रबंधन को भी जिलाधिकारियों से निरन्तर समन्वय बनाये रखने के मुख्यमंत्री ने निर्देश दिये हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *