पिथौरागढ़ में उफनाती काली नदी में बहे पिता-पुत्र

जनमंच टुडे। पिथौरागढ़।  नेपाल से सटे पिथौरागढ़ जिले के झूलाघाट क्षेत्र में काली नदी में पानी पीते समय एक आठ वर्षीय बालक फिसल कर नदी में जा गिरा। पुत्र को बचाने के लिए नदी में उतरे पिता भी पुत्र के साथ बह गया। ग्रामीणों, पुलिस  आवर एसडीआरएफ की टीम ने नदी में सर्च अभियान चलाया लेकिन दोनों का कोई पता नहीं चल पाया।  जानकारी के अनुसार भारत – नेपाल सीमा पर स्थित झूलाघाट क्षेत्र में  आज शाम 4 बजे के आसपास पुराना बाजार निवासी संतोष चंद(45) अपने पुत्र तनुज चंद (8) के साथ बकरी चुगाने गया था। इसी दौरान तनुज को प्यास लगी तो वह पानी पीने के लिए काली नदी किनारे गया ।  पानी पीने के दौरान उसका पैर फिसल गया और वह नदी में गिर गया। बेटे को नदी में बहता देख पिता ने बेटे को बचाने के लिए उफनाती नदी में छलांग लगा दी।  लेकिन वह भी नदी के तेज बहाव में बह गया।  सूचना पर झूलाघाट थानाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी  मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों के साथ दोनों की खोजबीन के लिए खोजी अभियान चलाया। एसडीआरएफ की टीम ने भी दोनों की तलाश के लिए अभियान चलाया लेकिन उसे भी सफलता नहीं मिली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *