छात्रसंघ अध्यक्ष ने शिक्षामंत्री को भेजा ‘लहू’ से लिखा ‘खत’

लक्ष्मण सिंह नेगी।

जनमंच टुडे। ऊखीमठ ।  राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय अगस्तमुनि में छात्रों की नौ सूत्रीय मांगों को लेकर छात्र संघ अध्यक्ष गौरव भट्ट ने अपनी अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल जारी रखते हुए मंगलवार को राज्य के उच्च शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत को खून से लिखा पत्र भेजा।  पत्र में उन्होंने महाविद्यालय में पीजी स्तर पर वाणिज्य संकाय के अंतर्गत एमकॉम तथा कला संकाय के अंतर्गत एमए इतिहास, समाजशास्त्र, गृह विज्ञान एवं दर्शनशास्त्र विषयों के संचालन के साथ ही महाविद्यालय में एनसीसी यूनिट की स्वीकृति देने के अलावा  रिक्त पदों पर प्राध्यापकों की नियुक्ति सहित कई  अन्य मांगों पूरा करने को अनुरोध किया है। इससे पूर्व अभाविप ने नौ सूत्री मांग पत्र श्रीदेव सुमन विवि के कुलपति व उच्च शिक्षा निदेशक को प्राचार्य के माध्यम से पत्र भेजा था, लेकिन अभी तक सकारात्मक कार्यवाही नहीं हुई।

वही केदारनाथ विधायक शैलारानी रावत अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे छात्रों से मिलने पहुँची। उन्होंने छात्रहित की मांगों को सरकार तक पहुँचाने और यथा संभव मदद करने का आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा कि वो महाविद्यालय की समस्याओं के शीघ्र निराकरण के लिए उच्च शिक्षा मंत्री से मिलकर समाधान का प्रयास करेंगी। छात्र संघ अध्यक्ष गौरव भट्ट ने कहा कि केदारनाथ विधायक शैलारानी रावत के सहयोग से अभी तक 70 लाख रुपये से अधिक के कार्य हो चुके है, परन्तु अभी भी महाविद्यालय में कई समस्यायें मौजूद हैं। जिसकी वजह से छात्रों का अहित हो रहा है। समस्याओं का समाधान न होने पर मजबूरन आन्दोलन पर बैठे हैं। केदारनाथ विधायक शैलारानी रावत ने हमेशा उन्होंने कहा कि महाविद्यालय के लिए महत्वपूर्ण कार्य किए है, हमें आशा है कि वो इन समस्याओं के समाधान के लिए भी अवश्य प्रयास करेंगी। वही दूसरी ओर क्षेत्र पंचायत सदस्य करोखी उषा भटट् सहित विभिन्न क्षेत्रों के जनप्रतिनिधियों ने आन्दोलन को अपना समर्थन देते हुए कहा कि छात्र संघ अध्यक्ष गौरव भटट् की मांगों पर जल्द अमल होना चाहिए।

उन्होंने कहा कि उनकी लडाई महाविद्यालय के छात्रों के हित में है । भटट् ने कहा कि यदि समय रहते छात्र संघ की नौ सूत्री मांगों पर अमल नहीं हुआ तो जनप्रतिनिधियों को भी छात्र संघ के समर्थन में आन्दोलन में कूदने के लिए बाध्य होना पडे़गा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *