हत्याकाण्ड का पर्दाफाश,लेफ्टिनेंट कर्नल गिरफ्तार
जनमंच टुडे।देहरादून। पुलिस ने देहरादून में एक दिन पूर्व मिली युवती के शव की शिनाख्त करते हुए हत्याकाण्ड का पर्दाफाश कर दिया है और हत्याकाण्ड में शामिल युवती के प्रेमी लेफ्टिनेंट कर्नल को गिरफ्तार किया है। शादी का दबाव बनाने पर लेफ्टिनेंट कर्नल ने अपनी प्रेमिका की हत्या की थी। पुलिस ने आरोपित को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है। गौरतलब है कि रविवार सुबह जॉलीग्रांट एयरपोर्ट मार्ग पर सटे सोड़ा सरोली के नजदीक एक युवती का शव मिला था । युवती को किसी भारी चीज से सर पर वार कर मारा गया था। जिसके बाद पुलिस लगातार इस हत्याकांड को सुलझाने में लगी हुई थी। पुलिस टीम युवती द्वारा पहनी जुडियो ब्रांड की ड्रेस के माध्यम से जाखन व किशननगर चौक शोरूम पहुंची और जानकारी जुटाई। पुलिस ने महाराणा प्रताप चौक से थानो की ओर जाने वाले व थानो चौक से महाराणा प्रताप चौक की ओर आने वाले लगभग 240 वाहनों को चैक किया था। जिसके बाद पुलिस ने पुलिस टीम ने लगातार आने जाने वाले वाहनों की जांच की तो पुलिस की जांच वाहन यूके -07-डीएक्स/ 5881 पर आकर रूक गई। जांच में वाहन स्वामी रामेन्दू उपाध्याय पुत्र वाल्मिकी उपाध्याय निवासी प्रेमनगर पंडितवाड़ी के नाम पर मिला। इसके बाद जांच में घटना के समय कर स्वामी का मोबाइल घटना के समय मोबाइल फोन स्विच आफ होना पाया गया। जिसके बाद पुलिस पुलिस टीम वाहन स्वामी भारती सेना के लेफ्टिनेंट कर्नल रामेन्दू उपाध्याय के घर पहुंची और पूछताछ के लिए साथ ले आई। इसके बाद पुलिस ने उसके फोन की जांच की तो मृतका के साथ रामेन्दू उपाध्याय की फोटो मिली। साथ ही मृतका का और लेफ्टिनेंट कर्नल के बीच बातों का रिकार्ड मिला। इसके बाद पुलिस ने उससे कड़ी पूछताछ की तो उसने पूरी सच्चाई उगल दी। इसके बाद रामेन्दू उपाध्याय की निशानदेही पर क्लेमनटाउन से घटना में प्रयुक्त कार यूके-07-डीएक्स-5881 कार को बरामद कर लिया गया। पुलिस को कार से मृतका की आईडी, कपडे, घटना के समय रामेन्दू उपाध्याय द्वारा पहने गए कपड़े बरामद किए। इसके बाद आरोपित की निशानदेही पर थानो रोड के जंगल से घटना में प्रयुक्त खून से सना हथौडी भी बरामद कर लिया । मृतका की शिनाख्त श्रेया उर्फ सुमित्रा पुत्री शिव बहादुर चौक चिसापानी जिला तनहु नेपाल के रूप में हुई है। आरोपित रामेन्दू उपाध्याय सेना में क्लेमेंटाउन देहरादून में लेफ्टिनेंट कर्नल के पद पर तैनात है। पूछताछ में आरोपित ने बताया कि कुछ समय पहले उसकी पोस्टिंग सिलिगुडी पश्चिम बंगाल से देहरादून में हुयी है । उसने बताया की वह 2010 में डिपार्टमेंटल कमीशन के रूप में लेफ्टिनेंट बना था । जनवरी 2020 में उसकी मुलाकात नेपाली मूल की श्रेया शर्मा से डांस बार सिटी सेंटर मॉल सिलीगुड़ी पंश्चिम बंगाल में हुई थी। उसके बाद उनकी दोस्ती हो गई। दोस्ती धीरे, धीरे प्यार में बदल गई। इसके बाद दोनों सिलीगुड़ी में पति-पत्नी की तरह रहने लगे। जब उसकी पोस्टिंग देहरादून में हुई तो वह श्रेया को भी अपने साथ देहरादून ले आया । लेकिन कुछ दिन उसको होटल में रखने के बाद वापस सिलीगुडी भेज दिया । इसके बाद दोबारा देहरादून बुला लिया और कुछ दिन होटल में रखा। कुछ दिन बाद उसने उसके लिए क्लेमनटाउन में एक फ्लैट किराये पर ले लिया। कुछ दिन सही रहने के बाद वह लगातार पत्नी का दर्जा देने का दबाब बनाने लगी। इसकी वजह से रोज कलह होने लगी। उसने बताया कि वह रोज उससे मिलने फ्लैट में आता था। उसने बताया की ये बात उसकी पत्नी को भी पता चल गई। आरोपित ने बताया कि कुछ दिन पहले उसकी पत्नी फ्लैट में आई थी तो दोनों के बीच झगड़ा हुआ था। रामेन्दू उपाध्याय ने बताया कि इसके चलते वह परेशान था। जिसके बाद उसने उसे रास्ते से हटाने का प्लान बनाया। 9 सितम्बर को वह राजपुर रोड स्थित एक क्लब ले गया। जहां पर रात दोनों ने । आरोपित ने बताया कि उसने जानबूझकर कर अधिक शराब पिलाई। इसके बाद उससे लॉन्ग ड्राइव पर चलने को कहा तो वह राजी हो गई। अपनी गाड़ी में भी कुछ बीयर और शराब रख ली इसके बाद दोनों आईएसबीटी ,घंटाघर, बल्लूपुर डोईवाला गए फिर डोईवाला से वापस होते हुए महाराणा प्रताप चौक से थानो रोड की तरफ निकले।ऐसी दौरान मैंने कार थानो रोड पर सोड़ा सरोली से एक रास्ता बाँये ओर जंगल जाने वाले रास्ते पर ले गया। उस पर नशा हावी था। योजना के तहत इसी दौरान कार की पिछली सीट में रखे हथौड़े को निकाल कर श्रेया पर ताबड़तोड़ प्रहार कर दिया। उसके बाद सड़क किनारे फेंक कर वापस लौट गया।
