कई पुलिस अधिकारी हुए इधर से उधर
जनमंच टुडे। देहरादून।
देहरादून। शासन ने आठ आईपीएस अफसरों को इधर से उधर कर दिया है। हरिद्वार के पुलिस कप्तान को देहरादून की कप्तान की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
कुमाऊं के आईजी नीलेश आनंद भरणे को पुलिस महानिरीक्षक पी एंड एम बनाया गया है। हरिद्वार के पुलिस कप्तान अजय सिंह को देहरादून का एसएसपी बनाया गया है। दिलीप सिंह कुंवर को पुलिस उप महानिरीक्षक अभिसूचना बनाया गया है। प्रहलाद नारायण मीणा को नैनीताल का एसएसपी बनाया गया है। नैनीताल के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पंकज भट्ट को सेना नायक 46वीं वाहिनी पीएसी बनाया गया है। प्रवीन्द डोभाल को एसएसपी हरिद्वार बनाया गया है। वह एसपी चमोली के पद पर तैनात थे। रेखा यादव को पुलिस अधीक्षक चमोली बनाया गया है। योगेंद्र सिंह रावत को पुलिस उपमहानिरीक्षक कुमाऊं बनाया गया है।
