सबको ईमानदारी और सदभावना से काम करने की जरुत : जोशी

  • सत्यप्रकाश ढौंडियाल

जनमंच टुडे।टिहरी। आज घनसाली में इंद्रमणि बडोनी कला एवं साहित्य मंच के तत्वावधान में मंच के महासचिव विनोद लाल शाह का जन्मदिवस पदाधिकारियों ने धूमधाम से  मनाया। इस दौरान उन्होंने इंद्रमणि बडोनी के समाज सेवा में किए गए कार्यों की प्रशंसा की।   इंद्रमणि बडोनी कला एवं साहित्य मंच के अध्यक्ष लोकेंद्र जोशी ने कहा कि हम सभी ईमानदारी और सदभावना साथ काम करने की आवश्यकता है जिससे इंद्रमणि बडोनी के विचारों को पूरे देश स्तर पर फैलाया जा सके और उनके कामों को लोकहित में सामाजिकता के साथ आगे बढ़ाया जा सके। इस दौरान में मंच के संयोजक बेलीराम कंसवाल जनकवि के द्वारा शाह को जन्मदिन की बधाई देते हुए इंद्रमणि बडोनी कला एवं साहित्य मंच घनसाली की स्थापना बारे में  प्रकाश डाला।  कहा कि यह कला मंच आए दिन प्रगति के पद पर इंद्रमणि बडोनी के विचारों व उनकी सांस्कृतिक और साहित्य की सोच को निरंतर आगे बढ़ा रहा है ।  बडोनी के लिए मंच की सच्ची श्रद्धांजलि है। उन्होंने अपने कला मंच के सभी समानित सदस्यों एवं पदाधिकारी का आह्वान किया कि हम सब एक परिवार हैं और परिवारिकता के साथ हमें एक दूसरे के सुख-दुख में साथ देने और होने की जरूरत है।  उन्होंने आज अपने वक्तव्य में कहा मंच के द्वारा अपने क्षेत्र में शिक्षा राजनीतिक ,समाज सेवा के विशेष कार्य कर रहे हैं। लोगों को प्रोत्साहित एवं सम्मानित करने की निरंतर प्रक्रिया जारी है। कंसवाल ने बताया कि 2018 में मंच की शुरुआत हुई थी  । आरबी सिंह ने विनोद शाह को जन्म दिन की बधाई देते हुए कहा की विनोद लाल शाह सामाजिक क्रांति के अग्रदूत हैं और निरंतर लोकहित में कार्य करते रहते हैं । इस दौरान केसर सिंह रावत ने विनोद शाह उनके कार्य शैली और जीवन संघर्ष पर प्रकाश डालते हुए कहां की  शाह एक सरल स्वभाव के व्यक्तित्व के धनी हैं , वह आने वाले समय में  उनको राजनीतिक में उच्च पद पर देखना चाहते हैं । कुलदीप प्रसाद फोदडी ने विनोद शाह के कुशल सौम्य व्यवहार की प्रशंसा करते हुए कहा कि विनोद शाह निरंतर इंद्रमणि बडोनी कला एवम साहित्य मंच के लिए मेहनत और नेक सामाजिक कार्य कर रहे हैं जिसके लिए ये बधाई के पात्र है। इस दौरान मंच के संरक्षक केसर सिंह रावत ,संयोजक बलिराम कंसवाल ,अध्यक्ष लोकेंद्र जोशी ,उपाध्यक्ष आरबी सिंह ,उपाध्यक्ष कुलदीप प्रसाद फोदडी, महासचिव विनोद शाह प्रचार प्रसार मंत्री वेवी प्रकाश श्रीयाल आदि कई लोग मौजूद रहे और विनोद शाह को जन्म दिवस पर उनका फूल मामलों के साथ इंद्रमणि बडोनी जी का स्मृति चित्र भेंट किया बेलीराम कंसवाल ने द्वारा अपनी गड्डवाली कविताओं से रचित *पैलि कु जमानु* कविता संग्रह को शाह को भेंट की तथा इंद्रमणि बडोनी के विचार चिंतन और विकास परख कार्यों को भी याद किया गया ।और उनको भी नमन करते हुए विनोद शाह को उनके राजनीतिक जीवन एवं अच्छे स्वास्थ्य की कामनाएं की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *