चकराता में वाहन खाई में गिरने से तीन लोगों की मौत
जनमंच टुडे। देहरादून। हिमाचल से चकराता की ओर आ रहा वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में वाहन सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर मौके पर पहुँची राहत एवं बचाव दल के टीम ने शवों को खाई से निकालकर सड़क तक पहुँचाया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी के अनुसार बोलेरो कैंपर HP 63 C/ 5039 हिमाचल प्रदेश के नेवल टिकरी, तहसील- चौपाल से विकासनगर की ओर आ रहा था। जैसे ही वाहन चकराता के मीनस के पास पहुँचा वह अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। सूचना पर मौके पर पहुँची राहत एवं बचाव दल की टीम ने राहत कार्य शुरू किया और शवों को खाई से निकाला। मृतकों की पहचान राकेश कुमार(26) पुत्र सूरत सिंह, वाहन चालक सुरजीत सिंह(35) पुत्र जगतराम और श्याम सिंह(48) पुत्र भागमल के रूप में हुई तीनों ग्राम टिकरी, तहसील- नेरवा, शिमला, हिमाचल प्रदेश के रहने वाले थे।
