प्रसिद्ध अभिनेता असरानी का निधन

जनमंच डेस्क। जाने माने एक्टर असरानी (Asra) का निधन हो गया है। 84 साल की उम्र में लंबी बीमारी के बाद आज शाम लगभग 4 बजे असरानी का निधन हो गया। बताया गया है कि असरानी पिछले काफी दिनों से बीमार चल रहे थे। उनका अस्पताल में इलाज चल रहा था। असरानी का जन्म 1 जनवरी 1941 को जयपुर में हुआ था। इसके बाद उन्होंने जयपुर के सेंट जेवियर्स स्कूल से पढ़ाई की थी और फिर राजस्थान कॉलेज से ग्रैजुएशन भी किया था। साल 1967 में फिल्म हरे कांच की चूड़ियां से असरानी ने बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसके बाद वो बॉलीवुड की की फिल्मों में नजर आए और अपनी कॉमिक टाईमिंग के लिए मशहूर हुए। असरानी ने 5 दशक तक फिल्मों में काम किया है और 350 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है। 1970 में असरानी को सबसे ज्यादा पॉपुलैरिटी मिली। फिल्म ‘गुड्डी’ (1971) से उन्होंने इंडस्ट्री में कदम रखा, लेकिन सफलता दूर की कौड़ी बनी रही। बॉलीवुड की बंद दरवाजों पर दस्तक न देने पर असरानी ने दक्षिण भारतीय सिनेमा की ओर रुख किया। वहां उनकी प्रतिभा को सराहना मिली और वे कई शीर्ष अभिनेताओं व निर्देशकों के साथ जुड़े। दक्षिण से वापसी पर बीआर चोपड़ा ने उन्हें ‘निकाह’ (1982) में महत्वपूर्ण भूमिका दी, जो सुपरहिट साबित हुई। एक्टिंग के अलावा असरानी ने निर्देशन के क्षेत्र में भी हाथ आजमाया। उन्होंने ‘हम नहीं सुधरेंगे’, ‘दिल ही तो है’ और ‘उड़ान’ जैसी फिल्में बनाईं। उनकी कई सक्सेसफुल फिल्में हैं मेरे अपने, कोशिश, बावर्ची, परिचय, अभिमान, चुपके-चुपके, छोटी सी बात, रफू चक्कर और उनका सबसे हिट किरदार जेलर वाली फिल्म शोले थी। असरानी ने कई फिल्मों में लीड रोल भी किए हैं जैसे चला मुरारी हीरो बनने जिसे उन्होंने डायरेक्ट भी किया था और लिखा भी था। उन्होंने सलाब मेमसाब फिल्म भी डायरेक्ट की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *