मुख्यमंत्री ने इगास की बधाई दी
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को इगास पर्व (बूढ़ी दीपावली) की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि देवभूमि उत्तराखंड की समृद्ध लोक संस्कृति और परंपराएं हमारी पहचान हैं।उन्होंने कहा कि जिस प्रकार पूरे देश में सांस्कृतिक गौरव और विरासत का पुनर्जागरण हो रहा है, उसी तरह उत्तराखंडी भी अपने लोकपर्व इगास को उत्साह, आस्था और हर्षोल्लास के साथ मना रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने इगास पर सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है, ताकि लोग अपनी जड़ों से जुड़ सकें और अपने पैतृक गांवों में इस लोकपर्व को अपनी परंपरागत रीति से मना सकें।
