भूस्खलन से मकान ध्वस्त, युवक की मौत

पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ जिले के अस्कोट क्षेत्र के रसगाड़ी में भूस्खलन होने से एक मकान ध्वस्त हो गया। हादसे में मकान के अंदर सो रहे एक युवक की मलबे में दबकर मौत हो गई। जानकारी के अनुसार शुक्रवार तड़के चार बजे ओजपाली तोक में अचानक भूस्खलन होने से मलबा की चपेट में आकर ललित मोहन जोशी का मकान ध्वस्त हो गया। हादसे में  भारीभरकम बोल्डर की चपेट में आकर ललित मोहन जोशी के पुत्र भुवन जोशी (22) मौत हो गई।  बताया जा रहा है कि घर के ऊपर बनी सिंचाई गूल के क्षतिग्रस्त होने से लंबे समय से पानी का रिसाव हो रहा था जिसके चलते भूस्खलन हुआ ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *