सड़क हादसे में महिला की मौत
उत्तरकाशी। धरासू जोगत मोटर मार्ग पर एक कार खाई में जा गिरी। हादसे में एक महिला की मौत हो गई, वहीं पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार धरासू जोगत मोटर मार्ग पर खड़ाखाल के समीप शादी समारोह से लौटकर अपने गांव जोगत-तल्ला जा रहे लोगों की कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस और राजस्व विभाग की टीम ने बचाव अभियान शुरू किया। घटना में ममता देवी (40) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं प्यार सिंह, सुरेंद्र सिंह, दिनेश सिंह, मोहन सिंह और राजेश सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें पुलिस ने खाई से बाहर निकालकर उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चिन्यालीसौड़ पहुंचाया।
