श्रीओंकारेश्वर मंदिर से शीतकालीन यात्रा का शुभारंभ
रुद्रप्रयाग। पंचकेदारगद्दी स्थल श्रीओंकारेश्वर मंदिर में मंत्रोच्चारण और पूजा-अर्चना के साथ आज से शीतकालीन यात्रा का शुभारंभ हो गया। केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल, बीकेटीसी के उपाध्यक्ष विजय कप्रवाण और जिलाधिकारी प्रतीक जैन ने पूजा, अर्चना कर शीतकालीन यात्रा का शुभारम्भ किया। विधायक आशा नौटियाल ने कहा कि इस बार शीतकालीन यात्रा में भारी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है। जिलाधिकारी प्रतीक जैन ने बताया कि सड़क, पानी, बिजली, सुरक्षा और पार्किंग सहित सभी व्यवस्थाएं पूरी कर दी गई हैं। ओंकारेश्वर मंदिर के मुख्य पुजारी शिवशंकर लिंग ने श्रद्धालुओं से शीतकालीन यात्रा में अधिक से अधिक संख्या में आने की अपील की।
