कार खाई में गिरी, तीन लोगों की मौत
गोपेश्वर। चमोली जिले के देवाल में मोपाटा मोटर मार्ग पर खड़ी कार अचानक अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। दुर्घटना में कार सवार तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि समेत दो अन्य घायल हो हो गए। जानकारी के अनुसार जिले के चौड़ व कोटेड़ा गांव के कुछ लोग मोपाटा गांव में आयोजित विवाह समारोह में शामिल होने के बाद कर से अपने गांव लौट रहे थे। बताया जा रहा है कि कार ढलान में खड़ी थी और सवारियों के बैठते ही अचानक अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। घटना में चौड़ गांव की बसंती देवी 38 पत्नी कुंवर सिंह व मोहनी देवी 48 पत्नी स्व. मान सिंह ,भजन सिंह 65 पुत्र वादर सिंह की मौत हो गई। जबकि घटना में कोटेड़ा गांव की ज्योति 22 व चौड़ गांव के खिलाप सिंह 63 गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया है।
