सड़क दुर्घटना में चार लोगों की मौत
नैनीताल। नैनीताल जिले के कालाढूंगी-बाजपुर हाईवे पर गड़प्पू के पास कैंची धाम जा रहे पर्यटकों की तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर एक पेड़ से जा टकराई। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई और तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।जानकारी के अनुसार गाजियाबाद के स्यानी थाना नंद ग्राम निवासी प्रदीप यादव (28) पुत्र राजेश यादव अपनी पत्नी ज्योति (27) अपनी बेटियों अनन्या उर्फ परी (साढ़े तीन साल) व किट्टू (डेढ़ साल), साले राहुल (18) व विवेक (23) पुत्र गौरी शंकर यादव के साथ कार संख्या यूपी14जीएन4349 से कैंची धाम दर्शन को जा रहे थे। जैसे ही उनकी कार कालाढूंगी-बाजपुर हाईवे पर गड़प्पू के पास पहुँची वह अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा भिड़ी। हादसे में कार सवार चार लोगों की मौत हो गई। हादसे में प्रदीप और राहुल की मौके पर ही मौत हो गई। जबकी अनन्या उर्फ परी (साढ़े तीन साल) व किट्टू (डेढ़ साल) ने इलाज के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया।
