गुमखाल-पौड़ी सड़क विस्तारीकरण को मंजूरी

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि गुमखाल से पौड़ी तक प्रस्तावित सड़क परियोजना को केंद्र सरकार ने स्वीकृति प्रदान कर दी है, जिससे उत्तराखंड के सड़क परिवहन क्षेत्र को बड़ी मजबूती मिलेगी। मुख्यमंत्री ने बताया कि केंद्र सरकार से राज्य को सड़क विकास के लिए पर्याप्त धनराशि और कई महत्वपूर्ण योजनाएं प्राप्त हुई हैं। हाल ही में हुई बैठक में इन परियोजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। सीएम धामी ने माननीय प्रधानमंत्री और केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इन निर्णयों से दूरस्थ क्षेत्रों की कनेक्टिविटी सुधरेगी, आवागमन सुगम होगा और स्थानीय विकास को गति मिलेगी। उन्होंने इसे उत्तराखंड की जनता के लिए बड़ी उपलब्धि बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *