दम घुटने से दो की मौत

रामनगर। रामनगर में खड़े ट्राले के केबिन में  पेट्रोमेक्स जलाकर सोए दो लोगों की डैम घुटने से मौत हो गई। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी के अनुसार रामनगर जिले में स्टोन क्रशर में बजरफुट लादकर खड़े ट्रक के केबिन में संभल जिले के गांव चंदवार की मढ़ैया निवासी इरफान (30) और इकरार (35)  पेट्रोमेक्स जलाकर सो गए। रविवार दोपहर एक बजे के करीब ट्रक में कोई हरकत नहीं हुई तो लोगों  ने दोनों को ट्रक से निकालकर अस्पताल पहुँचाया। जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार असमोली थाना क्षेत्र के गांव चंदवार की मढ़ैया के निवासी इरशाद के ट्रक पर इरफान और इकरार चालक थे। शनिवार की दोपहर दोनों ट्रक से बजरफुट लेने उत्तराखंड के रामनगर गए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *