विभिन्न झांकियों के साथ हुआ ऐतिहासिक उत्तरायणी मेले का शुभारंभ
बागेश्वर। ऐतिहासिक उत्तरायणी मेले का शुभारंभ मंगलवार को पारंपरिक सांस्कृतिक झांकी के साथ उत्साहपूर्वक हुआ। झांकी को जिला पंचायत अध्यक्ष शोभा आर्या, विधायक पार्वती दास, सुरेश गढ़िया, दर्जा राज्यमंत्री शिव सिंह बिष्ट, भूपेश उपाध्याय, जिलाधिकारी आकांक्षा कोंडे, पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर आर. घोड़के, पालिकाध्यक्ष सुरेश खेतवाल, सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। झांकी में कुमाऊँनी वाद्य यंत्र ढोल-दमाऊं और छोलियारों ने जोश भर दिया, वहीं कलाकारों एवं स्कूली बच्चों ने स्थानीय लोकसंस्कृति के साथ देश के विभिन्न प्रांतों की सांस्कृतिक झलक प्रस्तुत की। झांकी तहसील परिसर से प्रारंभ होकर नुमाइशखेत मैदान में संपन्न हुई।झांकी की अगुवाई संस्कृति व विजय के प्रतीक ‘निषाण’ के साथ की गई। जौहार सांस्कृतिक समिति व मदकोट का नगाड़ा भी आकर्षण का केंद्र रहा।
