अधिकारियों को गांवों का भ्रमण करने के निर्देश दिए

पौड़ी। पौड़ी जनपद के दूरस्थ क्षेत्र बीरोंखाल भ्रमण के दौरान जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया ने बेदीखाल पंपिंग पेयजल योजना का स्थलीय निरीक्षण कर पंपिंग हाउस, मोटर क्षमता, प्रेशर, डिस्चार्ज व जल गुणवत्ता की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने योजना को 31 जनवरी तक टेस्टिंग फेज पूर्ण करने, नियमित मॉनिटरिंग एवं संयुक्त तकनीकी निरीक्षण के निर्देश दिए। योजना के पूर्ण होने से 37 राजस्व गांवों को सुरक्षित और निर्बाध पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित होगी।
इसके साथ ही डीएम ने बीरोंखाल तहसील में प्रशासनिक कार्यों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को गांवों में नियमित भ्रमण, जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण, ई-ऑफिस के प्रभावी उपयोग, आपदा क्षति आकलन एवं अतिक्रमण पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *