जंगल मे मिला युवक का क्षत-विक्षत शव
रामनगर। रामनगर वन प्रभाग की कोसी रेंज में आग जलाकर जंगल में बैठे एक युवक पर बाघ ने हमला कर दिया और घसीटते हुए जंगल के भीतर ले गया। चारा लेने जंगल गई महिलाओं ने घसीटे जाने के निशान देखे और मौके पर कपड़े व जूते पड़े दिखाई दिए, जिसके बाद महिलाओं ने मामले की जानकारी वन विभाग को दी। सूचना पर टीम मौके पर पहुंची । टीम को जांच में जंगल मे आग जलाने के निशान और संघर्ष के साक्ष्य मिले। जिसके बाद टीम ने सर्च अभियान चलाया। सघन सर्च अभियान में कपड़े, जूते टीम को मिले। इस दौरान टीम को सड़क से करीब 400 मीटर अंदर झाड़ियों में युवक का क्षत-विक्षत शव बरामद हुआ। युवक की शिनाख्त नहीं हो पाई,वन विभाग ने शव के अवशेषों को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिया है।
