सूबेदार मेजर यशवंत सिंह असवाल स्मृति वॉलीबाल प्रतियोगिता तीन अप्रैल से
Oplus_131072
देहरादून। सूबेदार मेजर यशवंत सिंह असवाल स्मृति द्वितीय पुरुष, महिला वर्ग वॉलीबॉल प्रतियोगिता 3 अप्रैल से पौड़ी जनपद के एकेश्वर ब्लाक के सिमारखाल खेल मैदान में आयोजित किया जा रहा है । प्रतियोगिता में प्रदेशभर की खेल टीम हिस्सा ले रही हैं। क्षेत्र में वॉलीबाल खेल को बढ़ावा देने के लिए सूबेदार मेजर स्वर्गीय यशवंत सिंह असवाल की स्मृति में उनके पुत्रों एवं ग्रामीणों ने 2025 से यह प्रतियोगिता शुरु की है। प्रतियोगिता के आयोजक स्वर्गीय मेजर यशवंत सिंह असवाल के बड़े पुत्र रिटायर्ड सूबेदार कुलदीप असवाल ने बताया कि उनके पिता का खेलों से बेहद लगाव था। सेना से रिटायर्ड होने के बाद भी खेल के प्रति उनकी रुचि बनी रही। उन्होंने अपने खेल की रुचि को बनाये रखने के लिए क्षेत्र के खेल प्रतिभाओं को उभारने का निर्णय लिया और विभिन्न स्कूलों में छात्रों को विभिन्न खेलों की बारीकियां सिखाने लगे। श्री असवाल ने बताया कि इसी के तहत उन्होंने राजकीय इंटर कॉलेज एकेश्वर और बालिकाइंटर कॉलेज के छात्रों को विभिन्न खेल की बारीकियों से रू ब रु कराया। श्री असवाल ने बताया कि उनके पिता ने छात्रों को वॉलीबाल, बास्केटबॉल, खो, खो , कबड्डी समेत कई खेलों की ट्रेनिंग दी और छात्रों ने खेलों में बेहतर प्रदर्शन कर क्षेत्र का मन बढ़ाया। उनके द्वारा ट्रेनिंग लिए हुए कई छात्र सेना समेत अन्य कई क्षेत्रों में चयनित हुए। उन्होंने बताया कि उनके समर्पित खेल भावनाओं को संजोये रखने के लिए उनकी स्मृति में वॉलीबाल प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। श्री असवाल ने बताया कि यह प्रतियोगिता दो वर्ष से संचालित की जा रही है और हर वर्ष आयोजित की जाएगी। उन्होंने बताया कि इस वर्ष प्रतियोगिता तीन दिवसीय होगी, जो 3 अप्रैल से शुरू होगी और 5 अप्रैल तक चलेगी। श्री कुलदीप ने बताया कि प्रतियोगिता के लिए पंजीकरण की शुरूआत हो चुकी है और 31 मार्च पंजीकरण की अंतिम तिथि रखी गई है। श्री असवाल ने बताया कि प्रतियोगिता के लिए नामांकन शुल्क 500 रुपये रखा गया है। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए 7017579713, 8006324123, 9758558576 और 7626978125 पर कॉल कर टीम अपना नामांकन करा सकती है। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता पुरुष और महिला वर्ग में खेला जाएगा। उन्होंने बताया कि पुरुष वर्ग के विजेता को 21 हजार रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाएगा। जबकि द्वितीय टीम को 11 हजार, तृतीय टीम को पांच हजार का नकद पुरस्कार दिया जाएगा। वही महिला विजेता टीम को 21 सौ, उपविजेता को 11 सौ का पुरस्कार दिया जाएगा। उन्होंने खिलाड़ियों और सभी खेल प्रेमियों से प्रतियोगिता में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेने की अपील की है।
