पौड़ी में जन-जन की सरकार–चार साल बेमिसाल’ कार्यक्रम का आयोजन

पौड़ी। जनपद पौड़ी प्रेक्षागृह में ‘जन-जन की सरकार–चार साल बेमिसाल’ कार्यक्रम का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलन व माँ शारदे को पुष्पांजलि अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। बी.आर. मॉडर्न पब्लिक स्कूल व सरस्वती विद्या मंदिर तिमली की छात्राओं ने सरस्वती वंदना व स्वागत गीत प्रस्तुत किए। इस अवसर पर विकास आधारित पत्रिका का विमोचन हुआ तथा पुष्कर सिंह धामी का वर्चुअल संबोधन भी सुना गया। पूर्व में जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने विभिन्न विभागों—NRLM, कृषि, उद्यान, समाज कल्याण, महिला एवं बाल विकास, स्वास्थ्य व राजस्व—के स्टॉलों का निरीक्षण किया। कार्यक्रम में लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ देते हुए महालक्ष्मी किट वितरित की गई, गोद भराई व अन्नप्राशन संस्कार संपन्न कराए गए तथा 9 दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण प्रदान किए गए और प्रमाणपत्र भी वितरित किए गए।  जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया ने बताया कि स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार, शिक्षा सुधार, आंगनबाड़ी सुदृढ़ीकरण व कृषि योजनाओं के माध्यम से जनपद में विकास कार्य तेज हुए हैं। उन्होंने कहा कि ‘जन-जन की सरकार’ कार्यक्रम के तहत समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जा रहा है। कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने समां बांधा और बड़ी संख्या में जनसमुदाय की सहभागिता रही। अंत में मुख्य विकास अधिकारी गिरीश गुणवंत ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर विधायक राजकुमार पोरी, जिला पंचायत अध्यक्ष रचना बुटोला, ब्लॉक प्रमुख अस्मिता नेगी, डॉ. शिव प्रसाद नौडियाल, भरत सिंह रावत, यशपाल बेनाम, राजेंद्र टम्टा, महातिम यादव, दीक्षिता जोशी, विवेक कुमार उपाध्याय, मनविंदर कौर, डॉ. शिवमोहन शुक्ला, अत्रेय सयाना, दृष्टि आनंद, आयशा बिष्ट, लक्की शाह, कमल किशोर रावत सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *