एचएनबी गढ़वाल विवि का दीक्षांत समारोह धूमधाम से आयोजित
Oplus_131072
श्रीनगर। एचएनबी गढ़वाल विवि का 12वां दीक्षांत समारोह धूमधाम से आयोजित हुआ। विश्वविद्यालय के कुलाधिपति डॉ. योगन्द्र नारायण की अध्यक्षता में उच्च शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत ने दीप प्रज्जवलित कर दीक्षांत समारोह का उद्घाटन किया। शिक्षा सत्र 2022-24 व सत्र 2023-25 के कुल 6806 विद्यार्थियों को डिग्रियां प्रदान की गईं। दीक्षांत समारोह में शामिल होने के लिए 649 छात्रों ने पंजीकरण कराया, जिनमें 472 स्नातकोत्तर (पीजी) और 177 पीएचडी के छात्र-छात्राएं शामिल रहे। इस अवसर पर 79 मेधावी विद्यार्थियों को मंच पर गोल्ड मेडल देकर सम्मानित किया गया। समारोह में गढ़वाल विवि के कुलपति प्रो. श्रीप्रकाश सिंह ने कहा कि दीक्षांत शिक्षा का अंत नहीं है बल्कि नये जीवन की शुरूआत है। उन्होंने कहा कि डिग्री कोई कागज का टुकड़ा नहीं होता है बल्कि यह विद्यार्थी की ताकत होती है।
