केदारनाथ हेली सेवा टिकट बुकिंग दस से

Oplus_131072

देहरादून। उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (यूकाडा) ने केदारनाथ हेली सेवा के टिकट बुकिंग की तैयारियां पूरी कर ली हैं। इस बार हेली टिकट की शत प्रतिशत बुकिंग आईआरसीटीसी के माध्यम से ऑनलाइन होगी। 10 अप्रैल से बुकिंग पोर्टल खुलेगा । पहले चरण के स्लॉट में 20 दिन की यात्रा के लिए हेली टिकट की बुकिंग की जाएगी। यूकाडा के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ.आशीष चौहान की अध्यक्षता में आईआरसीटीसी अधिकारियों के साथ टिकट बुकिंग व्यवस्था पर बैठक हुई। 21 अप्रैल से शुरू होने वाली शटल सेवा के सुचारु संचालन पर विस्तार से चर्चा कर कई निर्णय लिए गए। इस बार हेली सेवा के लिए यूकाडा ने गुप्तकाशी, सिरसी व फाटा हेलिपैड से आठ रूटों पर चार ऑपरेटरों का चयन किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *