केदारनाथ की चल विग्रह डोली ने किया धाम के लिए प्रस्थान
रुद्रप्रयाग। भगवान श्री केदारनाथ की पावन चल विग्रह डोली अपने शीतकालीन गद्दी स्थल श्री ओंकारेश्वर मंदिर,ऊखीमठ से भक्तों के जयघोष और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच श्री केदारनाथ धाम के लिए विधिवत रूप से प्रस्थान किया। डोली यात्रा के प्रस्थान के साथ ही समूचे क्षेत्र में भक्ति,उत्साह और आध्यात्मिक ऊर्जा का दिव्य वातावरण बना हुआ है। इस दौरान विभिन्न पड़ावों पर श्रद्धालु बाबा के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। आगामी 22 अप्रैल को प्रातः शुभ मुहूर्त में भगवान श्री केदारनाथ के कपाट विधि-विधान, पूजा-अर्चना और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए जाएंगे।
