गुलदार के हमले में वृद्धा की मौत

पौड़ी। जनपद के मुख्यालय से सटे बमठी गांव में आज सुबह चारापत्ती लेने गई 60 वर्षीय महिला पर हमला कर दिया। हमले में महिला की मौत हो गई। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत बनी हुई है। जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 6 बजे महिला घर के पास ही खेत में चारा-पत्ती लेने गई थी। इसी दौरान घात लगाए बैठे गुलदार ने महिला पर अचानक हमला कर दिया। महिला के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन जब तक ग्रामीण मौके लर पहुँचते तब तक गुलदार महिला को घसीटकर जंगल की ओर ले गया। खोजबीन करने पर  ग्रामीणों को अधखाया शव बरामद किया। ग्रामीणों ने वन विभाग और जिला प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताते हुए जल्द से जल्द गुलदार को पकड़ने या मारने की मांग की है। उनका कहना है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं की गई, तो आंदोलन करने को मजबूर होंगे। वहीं, सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई है और घटना की जांच के साथ ही गुलदार की तलाश शुरू कर दी गई है। अधिकारियों ने लोगों से सतर्क रहने और अकेले जंगल या खेतों की ओर न जाने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *