प्रदेश सरकार ने कई पुलिस अधिकारियों को इधर – उधर किया
देहरादून। प्रदेश सरकार ने आज कई पुलिस अधिकारियों को इधर से उधर कर दिया है। शासन ने देहरादून के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह को हटाकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विशेष कार्यबल (SSP STF) बनाया है। उनके स्थान पर हरिद्वार के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र सिंह डोबाल को देहरादून का नया कप्तान नियुक्त किया गया है। वहीं अब तक विशेष कार्यबल का दायित्व संभाल रहे नवनीत भुल्लर को हरिद्वार का वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। उधम सिंह नगर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा को पुलिस अधीक्षक अभिसूचना का दायित्व सौंपा गया है, जबकि चंपावत के पुलिस अधीक्षक अजय गणपति कुम्भार को उधम सिंह नगर का नया वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है। रेखा यादव को चंपावत का पुलिस अधीक्षक तथा अक्षय प्रहलाद कोंडे को पिथौरागढ़ का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है।
