उत्तराखंड के पूर्व CM कोश्यारी को पद्म विभूषण

नई दिल्ली। गणतंत्र दिवस से एक दिन पहले केंद्र सरकार ने देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मानों में शामिल पद्म पुरस्कारों का ऐलान कर दिया है। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी को इस साल पद्म भूषण देने की घोषणा हुई है। गृह मंत्रालय की ओर से जारी 131 लोगों की सूची में कोश्यारी का नाम सार्वजनिक जीवन के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए शामिल किया गया है। उत्तराखंड की राजनीति में ‘भगत दा’ के नाम से पहचाने जाने वाले कोश्यारी के लिए इसे बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। इन पुरस्कारों की घोषणा हर साल गणतंत्र दिवस पर होती है, जबकि सम्मान समारोह राष्ट्रपति भवन में मार्च-अप्रैल के बीच आयोजित किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *