दिनदहाड़े युवती की गला काट कर हत्या

देहरादून। राजधानी देहरादून में सोमवार भरे बाजार सनसनीखेज वारदात हुई है। यहां एक युवती की चापड से निर्मम हत्या से हड़कंप मचा हुआ है। 23 साल की युवती की गर्दन काटकर हत्या कर दी गई है। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। ये घटना नगर कोतवाली क्षेत्र में हुई है। नगर कोतवाली क्षेत्र में मच्छी बाजार इलाके में एक 23 साल की युवती की निर्मम हत्या कर दी गई है। हत्या आरोपी ने युवती की गर्दन काटकर इस वारदात को अंजाम दिया है। बताया जा रहा है कि 23 वर्षीय युवती घर से निकली थी। बाहर एक युवक ने बातचीत के दौरान उस पर हमला कर दिया। इस जघन्य हत्याकांड के बाद इलाके में हड़कंप मचा है तो लोगों में भारी आक्रोश है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक ने युवती पर चापड़ से हमला किया था। युवती का गला इतनी बुरी तरह कट गया कि वो नीचे गिर गई। घटनास्थल पर फॉरेंसिक टीम मौजूद है। पुलिस बल तैनात किया गया है। आरोपी की सरगर्मी से तलाश करने के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना के विरोध में इलाके के बाजार की सभी दुकानें बंद हो गई हैं। लोग पुलिस से हत्यारे को सख्त सजा दिलाने की मांग कर रहे हैं। पुलिस ने बताया कि कोतवाली नगर क्षेत्रान्तर्गत मच्छी बाजार के अंदर दूल्हा मार्केट के पास गली में एक युवक द्वारा एक युवती को धारदार हथियार से हमला कर गंभीर रूप से घायल किया गया। उसको उपचार के लिए तत्काल दून चिकित्सालय ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने युवती को मृत घोषित कर दिया। पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इस घटना को अंजाम देने वाले युवक को कोतवाली नगर क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया है। प्रकरण में अग्रिम आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के अनुसार हत्या आरोपी का नाम आकाश कुमार है। इसकी उम्र 27 साल है। वो कोमल राम का बेटा है। इसका घर 46 मन्नूगंज खुडबुड़ा मोहल्ला कोतवाली नगर देहरादून में है।  पुलिस अनुसार पूछताछ में पता चला है कि काफी दिनों से आकाश कुमार, गुंजन का पीछा कर रहा था। इसको लेकर कुछ दिन पहले दोनों के बीच बहस भी हुई थी। गुंजन पिछले 5 से 6 सालों से दूल्हे के कपड़ों की दुकान में काम करती थी।
हत्या आरोपी आकाश कुमार ने कुछ दिन पहले गुंजन को धमकी भी दी थी। गुंजन ने इसको लेकर खुड़बुड़ा चौकी में शिकायत दर्ज कराई थी। लेकिन पुलिस के ढीले रवैए के कारण कोई कार्रवाई नहीं हुई थी। इससे आरोपी आकाश कुमार के हौसले बुलंद हो गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *