एचआरटीसी की बस खाई में गिरी, तीन की मौत
देहरादून। राजधानी में मंगलवार को भीषण सड़क हादसा हुआ है। एचआरटीसी (हिमाचल पथ परिवहन निगम) की एक बस खाई में गिर गई। इस हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई। जबकि अनेक यात्री घायल हो गए। हिमाचल प्रदेश से पांवटा जा रही एचआरटीसी की बस हरिपुर क्वानू मीनस मार्ग पर अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। इस भीषण हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है। कई यात्री घायल बताए जा रहे हैं। पुलिस और एसडीआरएफ रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए मौके पर पहुंच चुके हैं। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है। बस में कुल 30 लोग सवार थे। हादसे में यास्मीन बेगम पत्नी नेक मोहम्मद, ग्राम क्यारला नेरवा, हिमाचल प्रदेश (उम्र 46 वर्ष), रिचा पत्नी बिरेंद्र, ग्राम विजमल नेरवा, हिमाचल प्रदेश (उम्र 30 वर्ष) व धन बहादुर, ग्राम क्यारला नेरवा, हिमाचल प्रदेश की मौत हो गई ।
