पर्यटकों के लिए खुला फूलों की घाटी

Oplus_131072

गोपेश्वर। चमोली जिले में स्थित विश्व प्रसिद्ध फूलों की घाटी नेशनल पार्क आज से पर्यटकों के लिए खोल दिया गया। गेट खुलने से देशी-विदेशी पर्यटक फूलों की घाटी का दीदार कर सकेंगे।घाटी अक्टूबर के अंत तक पर्यटकों के लिए खुला रहेगा।  घाटी के खुलने से स्थानीय पर्यटन व्यवसाय को भी नई रफ्तार मिलने की उम्मीद जग गई है। आमतौर पर  घाटी अक्टूबर के अंत तक या बर्फबारी शुरू होने तक खुली रहती है। मानसून के आगमन के साथ यहां फूलों की बयार शुरू होती है। जुलाई से सितंबर के बीच नाना प्रकार के फूल खिलने से पर्यटक रोमांचित हो उठते हैं। फूलों की घाटी में हिमालयी जड़ी बूटियां और विभिन्न प्रजातियों के सैकड़ों फूल पाये जाते हैं। घाटी की जैव विविधता को देखते हुए यूनेस्को की ओर फूलों की घाटी को विश्व धरोहर में शामिल किया गया है।  इस दौरान वन क्षेत्राधिकारी चेतना कांडपाल, पुलिस के घांघरिया चैकी प्रभारी अमनदीप सिंह समेत वनकर्मी और पर्यटक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *