दो दिवसीय दौरे पर पिथौरागढ़ पहुंचे राज्यपाल

पिथौरागढ़। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) आज दो दिवसीय भ्रमण पर मुनस्यारी पहुंचे। इस दौरान पुलिस के जवानों ने राज्यपाल को गार्ड ऑफ ऑनर प्रदान किया। भ्रमण के दौरान उन्होंने प्रसिद्ध नंदा देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर राज्यपाल ने मंदिर परिसर में लगाए गए स्थानीय उत्पादों के स्टॉलों का भी अवलोकन किया। राज्यपाल ने महिलाओं द्वारा स्वरोजगार एवं आत्मनिर्भरता की दिशा में किए जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि महिला समूह ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने कहा कि स्थानीय उत्पादों का संरक्षण एवं प्रभावी विपणन ग्रामीण आजीविका को सुदृढ़ बनाने के साथ-साथ स्थानीय पहचान को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *