मुख्यमंत्री ने जसपाल राणा को श्रद्धांजलि दी

देहरादून। मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने पद्मश्री से सम्मानित अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त निशानेबाज  जसपाल राणा के देहरादून स्थित आवास पर पहुंचे, और  राणा के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी, और  उनके निधन पर  शोक संवेदना व्यक्त की।

मुख्यमंत्री ने दिवंगत की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिजनों को इस दुःख की घड़ी में धैर्य एवं संबल प्रदान करने की कामना की। मुख्यमंत्री ने शोकाकुल परिवारजनों से भेंट कर उन्हें सांत्वना दी।

मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को श्रीचरणों में स्थान प्रदान करने की प्रार्थना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *