अम्बानी ने किए बद्री- केदार के दर्शन

रुद्रप्रयाग।  उद्योगपति एवं रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने सोमवार को भगवान बदरीविशाल और बाबा केदारनाथ के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। बीकेटीसी के मीडिया प्रभारी डॉ. हरीश गौड़ ने बताया कि उद्योगपति मुकेश अंबानी सुबह पहले बदरीनाथ धाम पहुंचे, जहां उन्होंने भगवान बदरीविशाल के दर्शन किए। इसके बाद उन्होंने केदारनाथ धाम पहुंचकर बाबा केदारनाथ के दर्शन कर पूजा-अर्चना की।
मुकेश अंबानी ने बीकेटीसी को दस करोड़ रुपये का दान भी दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *