ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया पांच जुलाई तक

देहरादून। प्रदेश के 153 सरकारी और 82 निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में सत्र 2026-27 के लिए ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है।  इच्छुक छात्र परिषद की आधिकारिक वेबसाइट www.vpputtarakhand.in पर जाकर दो चरणों में अपना आवेदन पूरा कर सकते हैं। इस बार छात्र 10 पसंदीदा ट्रेड के लिए विकल्प भर सकते हैं। विभिन्न ट्रेड्स के लिए न्यूनतम शैक्षिक योग्यता 8वीं से 10वीं पास निर्धारित है। उत्तराखंड बोर्ड रामनगर से 10वीं पास करने वाले छात्रों को पांच प्रतिशत अंक का वेटेज दिया जाएगा। अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के अभ्यर्थियों के लिए शुल्क 250 रुपये है, जबकि अन्य सभी वर्गों के लिए यह 350 रुपये है। राज्य सरकार के नियमों के अनुसार अनुसूचित जाति को 19 प्रतिशत, अनुसूचित जनजाति को 4 प्रतिशत, ओबीसी को 14 प्रतिशत और ईडब्ल्यूएस को 10 प्रतिशत आरक्षण मिलेगा। इसके अलावा महिलाओं के लिए 30 प्रतिशत और दिव्यांगों के लिए 4 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण का प्रावधान है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *