मिजोरम के पूर्व राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल लखेड़ा का निधन

देहरादून। मिजोरम के पूर्व राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल मदन मोहन लखेड़ा(89) का आज दोपहर को लगभग 2 बजे के करीब देहरादून में निधन हो गया। उनकी तीन पुत्रियां हैं। उनका जन्म 1937 में टिहरी जिले के जखंड गांव में हुआ था। उन्होंने राष्ट्रीय मिलिट्री अकादमी देहरादून और खड़गवासला में सैन्य परीक्षण लिया और 8 जून 1958 को कमीशन प्राप्त किया। वह 1990 में कश्मीर में कॉर्प्स कमांडर इन चीफ रहे। वह वे कुमाऊँ रेजिमेंट के कर्नल कमांडर रहे और 1984 में ब्लू स्टार ऑपरेशन के दिनों में वहां सैन्य कार्रवाई में शामिल रहे। 1984 में ब्रिगेडियर रहते हुए सिख विरोधी दंगों को रोकने के लिए उन्होंने सेना की करवाई बेहद कुशल नेतृत्व किया।  देश के लिए कई महत्त्वपूर्ण सैन्य कार्रवाईयों में उन्होंने अद्भुत सैन्य क्षमताओं से देश की सेवा की। लखेड़ा कांग्रेस के पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के भी अध्यक्ष रहे। उन्होंने मिजोरम के राज्यपाल के तौर पर वहां के छात्रों और युवाओं को देश की मुख्यधारा से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *