जन सेवा शिविर आयोजित किया
उत्तरकाशी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में चल रहे ‘सेवा, सुशासन, समर्पण एवं जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान के तहत विकासखंड डुंडा में जन सेवा शिविर आयोजित किया गया। जिलाधिकारी प्रशांत आर्य के निर्देशन में आयोजित शिविर में विभिन्न विभागों ने जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी और लाभार्थियों के आवेदन प्राप्त किए। शिविर में प्राप्त 60 शिकायतों में अधिकांश का मौके पर ही निस्तारण किया गया। स्वास्थ्य परीक्षण, प्रमाण-पत्र निर्माण, उद्यान कार्ड वितरण सहित पेंशन, आयुष्मान, राशन कार्ड, कृषि, पशुपालन, समाज कल्याण व स्वरोजगार योजनाओं से जुड़े लाभ भी पात्र लोगों को उपलब्ध कराए गए।
