प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों को हवाई सेवा से जोड़ने के निर्देश
देहरादून। मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने देहरादून को प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों को हवाई सेवा से जोड़ने के निर्देश दिये हैं। सचिवालय में हुई नागरिक उड्डयन विभाग की बैठक में उन्होंने कहा कि हवाई सेवा प्रदेश के लिए लाइफलाइन साबित होंगे। मुख्य सचिव ने पौड़ी जिले को नियमित हवाई सेवा से जोड़ने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि लैंसडौन उत्तराखंड के मुख्य हिल स्टेशनों में से एक है। लैंसडौन को हवाई कनेक्टिविटी से जोड़ेने के लिए सम्भावनाएं तलाशी जाएं। मुख्य सचिव ने अधिकारियों को प्रदेश में अपना पायलट ट्रेनिंग स्कूल तैयार करने के भी निर्देश दिये। मुख्य सचिव ने बदरीनाथ -केदारनाथ धाम के लिए एयर ट्रैफिक कंट्रोल करने के लिए जल्द सभी प्रक्रियाएं पूरी करने के निर्देश अधिकारियों को दिये।
